देहरादून, ब्यूरो। दक्षिण एशिया की प्रमुख एक्सप्रेस एयर और एकीकृत परिवहन एवं वितरण कंपनी ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड ने मुंबई में आयोजित बोर्ड बैठक में 31 मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही और वर्षांत के लिए अपने ऑडिट किए हुए वित्तीय परिणाम घोषित किए। कंपनी ने 31 मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही के लिए ₹ 1,354 मिलियन कर-पश्चात लाभ (पिछले वर्ष यह ₹ 891 मिलियन था) और 31 मार्च, 2022 को समाप्त वर्ष के लिए ₹ 3,764 मिलियन कर-पश्चात लाभ (पिछले वर्ष यह ₹ 963 मिलियन था) दर्ज किया। 31 मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही के लिए परिचालन से प्राप्त राजस्व ₹ 11,659 मिलियन रहा और 31 मार्च, 2022 को समाप्त वर्ष के लिए यह ₹44,090 मिलियन दर्ज किया गया।
कंपनी ने हाल के दिनों का सबसे मजबूत प्रदर्शन किया है। चुनौतीपूर्ण भू-राजनीतिक परिदृश्य के बावजूद वॉल्यूम बढ़ने और बेहतर प्राप्ति के बीच बढ़िया तालमेल की बदौलत टॉपलाइन में 21ः की वृद्धि हुई। इस तिमाही के लिए इबिटडा ₹2,264 मिलियन है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 25.7ः अधिक है। पिछले वर्ष के 18.6ः की तुलना में इबिटडा मार्जिन भी 19.4 प्रतिशत तक सुधर गया है। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए राजस्व पिछले वर्ष की तुलना में 34 प्रतिशत की वृद्धि के साथ ₹44,090 मिलियन रहा। पिछले वर्ष की तुलना में पूरे वर्ष का इबिटडा 92 प्रतिशत की वृद्धि के साथ ₹6,963 मिलियन रहा। पिछले वर्ष के ₹963 मिलियन की तुलना में पैट ₹3,764 मिलियन रहा। पिछले वर्ष महामारी के दौरान शुरू किए गए अंतरराष्ट्रीय चार्टर्स ने चालू वित्तीय वर्ष में भी कंपनी के राजस्व को बढ़ाना जारी रखा। बेहतर प्राप्ति, लागत दक्षता के सतत कार्यक्रम और वित्तीय री-इंजीनियरिंग के बल पर टॉपलाइन में हुई अच्छी-खासी वृद्धि ने कंपनी को तिमाही के साथ-साथ वित्तीय वर्ष 2021-22 में चुनौतीपूर्ण भू-राजनीतिक हालात के बावजूद अपना मार्जिन सुधारने में मदद पहुंचाई। इसके अलावा कंपनी अपनी रफ्तार, पारदर्शिता और कार्यदक्षता बेहतर बनाने की दिशा में ऑटोमेशन और डिजिटलीकरण का सफर जारी रखे हुए है। ब्लू डार्ट ने एक बार फिर अपनी सामर्थ्य सिद्ध की है, यह मजबूती से खड़ी हुई है और राष्ट्र को इसके ट्रेड फेसिलिटेटर के रूप में सहयोग कर रही है।