फायरिंग केस में फंसे प्रणव सिंह चैंपियन को मिली जमानत, जेल से आएंगे बाहर – Wadia News

फायरिंग केस में फंसे प्रणव सिंह चैंपियन को मिली जमानत, जेल से आएंगे बाहर


पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को फाइनली कोर्ट से राहत मिल गई है. मंगलवार को चैंपियन को जमानत मिल गई है. जिला कोर्ट ने आज याचिका पर सुनवाई करने के बाद कोर्ट ने चैंपियन की जमानत मंजूर कर दी है.

बता दें 26 जनवरी को कुंवर प्रणव चैंपियन ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय में घुसकर फायरिंग की थी. इसके साथ ही चैंपियन पर उमेश कुमार के समर्थक के साथ मारपीट करने का भी आरोप है. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेने के बाद 26 जनवरी की देर रात को चैंपियन को हिरासत में ले लिया था.

Former MLA Champion got bail








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *