उक्रांद नेता सेमवाल के निधन पर शोक जताया – Wadia News

उक्रांद नेता सेमवाल के निधन पर शोक जताया

देहरादून, ब्यूरो। यूकेडी केन्द्रीय कार्यालय में वरिष्ठ यूकेडी नेता नत्थी लाल सेमवाल के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी गई। उनका निधन बुधवार को चंडीगढ़ में इलाज के दौरान हो गया था। अंतिम संस्कार गुरुवार को हरिद्वार में किया गया। नत्थीलाल सेमवाल का जन्म 1938 में टिहरी के कुंती गांव में हुआ था। दस साल तक पुलिस विभाग में सेवा के बाद देहादून बार एसोसिएशन के सदस्य रहकर वकालत कर रहे थे। वह प्रखर आंदोलनकारी रहे, उनकी पत्नी शंकुतला देवी भी राज्य आंदोलनकारी हैं। खंडूड़ी सरकार के समय वह चिन्हित राज्य आंदोलानकारी परिषद में सदस्य नामित हुए। राज्य आंदोलन के समय वह कई बार जेल गए। यूकेडी के विभिन्न पदों पर काम किया। उनके दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। कार्यकारी जिलाध्यक्ष किरण रावत ने बताया कि महानगर अध्यक्ष पद पर रहते हुए संगठन को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। श्रद्धाजंलि देने वालों में बीडी रतूडी, जयप्रकाश उपाध्याय, लताफत हुसैन, बहादुर सिंह रावत दीपक रावत, किरण रावत, राजेन्द्र बिष्ट, विपिन रावत, विजेन्द्र रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *