पर्यटकों ने जिप्सी चालक से की मारपीट – Wadia News

पर्यटकों ने जिप्सी चालक से की मारपीट

हल्द्वानी, ब्यूरो। हरियाणा से आए कुछ पर्यटकों की जंगल सफारी के दौरान वाहन से उतरने को लेकर जिप्सी चालक से बहस हो गई। जंगल का नियम बताकर जिप्सी चालक किसी तरह से पर्यटकों को मनाने में कामयाब रहा, लेकिन एक रिजॉर्ट के पास आते ही पर्यटकों ने चालक पर ही हमला कर दिया। आरोप है कि पर्यटकों ने पत्थरों व चाकूओं से हमला कर चालक को घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बीते दिनों रामनगर घूमने के लिए हरियाणा से कुछ पर्यटक ढेला स्थित एक रिजॉर्ट में रुके थे। मंगलवार को वह जिप्सी पर सवार होकर सीतावनी जोन के भंडारपानी के पास भ्रमण पर गए। जिप्सी चालक अजीम से वह जंगल में वाहन से उतरने को कहने लगे। चालक ने जंगल के नियमों का हवाला देकर उन्हें जिप्सी से उतरने के लिए मना किया। इसके बाद भी वह अड़े रहे। चालक किसी तरह उन्हें समझा बुझाकर वापस रिजॉर्ट ले गया। आरोप है कि वहां पहुंचते ही पर्यटक उस पर ही हमलावर हो गए। आरोप है कि चाकू व पत्थर से हमला किया गया। इससे अजीम गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे आस-पास के लोगों की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। तहरीर आते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बताया कि जिप्सी पर सात पर्यटक बैठे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *