02 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट – Wadia News

02 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट


देहरादून। श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष की यात्राकाल हेतु आगामी 02 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। श्री केदारनाथ की चल-विग्रह डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए 28 अप्रैल को प्रस्थान करेगी।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी श्री विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि श्री केदारनाथ धाम की यात्रा मई माह से प्रारंभ हो रही है। उन्होंने बताया कि आगामी 02 मई को प्रातः 7 बजे परंपरानुसार बाबा केदार के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोले जाएंगे।
उन्होंने बताया कि बाबा केदारनाथ की चल-विग्रह डोली के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 अप्रैल को श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से सायंकालीन आरती के पश्चात् परंपरानुसार श्री भैरवनाथ संपादित होगी।
मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि चल-विग्रह डोली 28 अप्रैल को प्रातः प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेंगी। 29 को प्रातः प्रस्थान कर रात्रि विश्राम फाटा में, 30 अप्रैल को प्रातः प्रस्थान कर रात्रि विश्राम गौरीमाई मंदिर गौरीकुंड पहुंचेंगी। अगले दिन (01 मई को) भगवान की चल-विग्रह की डोली प्रातः श्री गौरीमाई मंदिर से प्रस्थान करते हुए अपराह्न श्री केदारनाथ धाम स्थित मंदिर भंडार पहुंचेंगी। उन्होंने बताया कि 02 मई को प्रातः 7 बजे श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट परंपरानुसार दर्शनार्थ हेतु खोल दिए जाएंगे।




Source link








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *