सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदना – Param Satya – Wadia News

सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदना – Param Satya


भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत
देहरादून। चमोली जिले में आज हुए एक सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। साथ ही, उन्होंने जिला प्रशासन को मृतक परिजनो को अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
चमोली में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ है।एक कार गहरी खाई में जा गिरी, इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मौसम खराब होने की वजह से हादसे की जानकारी प्रशासन को देर से चली। तेज आंधी तूफान और बारिश के बीच ही रेस्क्यू अभियान को अंजाम दिया गया। वहीं, इस हादसे पर सीएम धामी ने गहरा शोक जताया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर हुआ है। जहां गाड़ी गांव के पास कोरेलधार में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी पांचों लोगों की मौत की सूचना है। मौके के लिए चमोली थाने से पुलिस की टीम रवाना हो चुकी है। क्षेत्र में भारी बारिश के चलते रेस्क्यू कार्यों में काफी दिक्कतें आईं। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग निजमूला क्षेत्र से किसी शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। जो दशोली विकासखंड के हरमनी गांव जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।




Source link








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *