तीन साल के जश्न से निकलीं रोजगार की तीन गारंटी l – Wadia News

तीन साल के जश्न से निकलीं रोजगार की तीन गारंटी l

देहरादून ब्यूरो – तीन साल के जश्न से निकलीं रोजगार की तीन गारंटी उपनल व संविदा कर्मियों के नियमितीकरण के लिए ठोस नीति बनेगी छात्रोंयुवाओं पर फोकस, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण दस करोड़ रूपये तक के सरकारी कार्य स्थानीय ठेकेदारों को ही परेड ग्राउंड देहरादून में सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर रविवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रोंयुवाओं, उपनल और संविदा कर्मियों के लिए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
 इस अवसर पर देहरादून में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्री खजान दास, श्री उमेश शर्मा काऊ, श्री विनोद चमोली, श्री मुन्ना सिंह चैहान, श्रीमती सविता कपूर, मेयर देहरादून श्री सौरभ थपलियाल, भाजपा के महानगर देहरादून अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर.के.सुधांशु,श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, डीजीपी श्री दीपम सेठ, जनप्रतिनिधिगण, शासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी, एसएसपी देहरादून श्री अजय सिंह एवं बड़ी संख्या में जनता उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *