देहरादून, ब्यूरो। जिला युवा अधिकारी एम0 टोलिया ने अवगत कराया है कि नेहरू युवा केन्द्र, देहरादून, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में 26 मई से 01 जून तक रूलक सभागार राजपुर रोड देहरादून में नमामि गंगे परियोजना के अन्तर्गत 50 युवाओं की जिला स्तरीय आवासीय स्पेयर हैड प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारम्भ 26 मई को 11.30 बजे पूर्वाहन में क्षेत्रीय विधायक खजान दास पदमश्री अवधेश कौशल एवं राज्य निदेशक, नेहरू युवा केन्द्र संगठन उत्तराखण्ड उमेश साहनी के द्वारा किया जाएगा।