सड़कें बंद होने से दारमा और चौदास घाटियों का कटा संपर्क – Wadia News

सड़कें बंद होने से दारमा और चौदास घाटियों का कटा संपर्क

पिथौरागढ़/धारचूला(ब्यूरो)। भारी बारिश के कारण पहाड़ी दरकने, मलबा और बोल्डर गिरने से 20 से अधिक स्थानों पर सड़कें प्रभावित हुई हैं। सोबला-ढाकर सड़क बंद होने से दारमा घाटी का संपर्क पूरी तरह कट गया है जबकि तवाघाट-गुंजी समेत कई प्रमुख मार्गों पर भी आवाजाही ठप है। जिले की 16 ग्रामीण सड़कों के बंद होने से हजारों की आबादी प्रभावित है।जिला मुख्यालय में 24 और मुनस्यारी में सबसे अधिक 72.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण धारचूला-तवाघाट और तवाघाट-गुंजी सड़क पर शनिवार सुबह करीब पांच बजे बोल्डर गिरने से यातायात बंद हो गया। करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर एक बजे दोनों मार्गों पर यातायात बहाल किया जा सका। इस दौरान दोनों तरफ यात्री और वाहन फंसे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *