गोपेश्वर ब्यूरो । नंदप्रयाग में संगम पर तर्पण व पिंडदान करने पहुंचे तमिलनाडू के श्रद्धालुओं का एक साथी नदी से जल लेते वक्त अचानक पांव फिसलने से अलकनंदा की तेज धारा में बह गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तीर्थयात्री की काफी ढूंढखोज की गई, मगर उसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि संगम पर तमिलनाडू व कर्नाटक के करीब 70 श्रद्धालु तर्पण करने पहुंचे थे। दाेपहर करीब डेढ़ बजे तमिलनाडू निवासी गुरु प्रसाद (40) पुत्र वेंकट रमन भी अपने पिता के तर्पण के लिए पहुंचा था। उसकी वृद्ध माता चलने में असमर्थ होने के कारण वाहन में ही बैठी थीं।