काशीपुर: स्कूल बस का इंतजार कर रही पांच वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौके पर ही मौत; चालक फरार – Wadia News

काशीपुर: स्कूल बस का इंतजार कर रही पांच वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौके पर ही मौत; चालक फरार

ऊधम सिंह नगर  ब्यूरो- काशीपुर के नंदरामपुर मोड़ पर स्कूल बस का इंतजार कर रही पांत वर्षीय छाया को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छाया नर्सरी की छात्रा थी।थाना आईटीआई क्षेत्र काशीपुर के नंदरामपुर मोड़ पर मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। स्कूल बस का इंतजार कर रही पांच वर्षीय मासूम बच्ची को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान छाया पुत्री संजय, निवासी ग्राम नंदरामपुर, थाना आईटीआई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छाया नर्सरी कक्षा की छात्रा थी और रोज की तरह सुबह घर के पास सड़क किनारे स्कूल बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और आसपास के लोग तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *