देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बुग्गावाला, हरिद्वार में एम.बी. फूड्स द्वारा स्थापित फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग प्लांट का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने फल सब्जी मशरूम आदि के प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग प्लांट का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम.बी. फूड्स द्वारा स्थापित प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग प्लांट के शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में विकल्प रहित संकल्प के मंत्र लेते हुए अपने मंजिल की ओर बढ़ना चाहिए ताकि हम अपने सपनों को पूरा कर सकें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की बुग्गावाला क्षेत्र में 14 एकड़ पॉली हाउस के निर्माण से रोजगार जनित उद्योग लगाने से विकास की सामूहिक यात्रा तय होगी। इस प्लांट से आसपास के लोगों को रोजगार मिलेगा एवं प्लांट के माध्यम से क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी। नेचर बेस्टो एवं एम बी फूड्स 150 से 200 परिवारों को रोजगार देकर भरण-पोषण में सहायता कर रहा है। उन्होंने बताया सरकार द्वारा एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत जिस प्रकार से हरिद्वार के लिए मशरूम का चयन किया गया है, उसी प्रकार से प्रदेश में अल्मोड़ा में खुबानी, बागेश्वर में कीवी, चम्पावत में तेजपत्ता एवं मसाले, चमोली में मछली, देहरादून में बेकरी, नैनीताल में आडू, पौड़ी में माल्टा, रूद्रप्रयाग में चैलाई, टिहरी में अदरक, उत्तराकाशी में सेब,…
देहरादून, ब्यूरो। चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि के साथ चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ शुरू हो जाएगा। चैत्र नवरात्रि दो अप्रैल…
अल्मोड़ा/नैनीताल, ब्यूरोर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से नि) गुरमीत सिंह ने बुधवार को जनपद अल्मोड़ा के विश्व प्रसिद्ध धाम जागेश्वर/चितई गोलू…