उत्तराखंड: ग्रीष्मकालीन राजधानी पहुंची धामी सरकार, कल से विधानसभा सत्र, सड़क मार्ग से भराड़ीसैंण पहुंचे सीएम – Wadia News

उत्तराखंड: ग्रीष्मकालीन राजधानी पहुंची धामी सरकार, कल से विधानसभा सत्र, सड़क मार्ग से भराड़ीसैंण पहुंचे सीएम

चमोली ब्यूरो

उत्तराखंड विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सरकार के मंत्री और विधायक भराड़ीसैंण पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री रुद्रप्रयाग जिले के गुलाब राय से हेलिकॉप्टर से पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से विधानसभा परिसर पहुंचे। सत्र को देखते हुए परिसर के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।विधानसभा सत्र के लिए धामी सरकार ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुंच गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी सहित अन्य मंत्री व विधायक सड़क मार्ग पर भराड़ीसैंण पहुंचे। विधानसभा परिसर के चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए।मंगलवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय विधानसभा सत्र के लिए सरकार गैरसैंण पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री धामी रुद्रप्रयाग जिले के गुलाब राय हेलिकॉप्टर से आए और यहां से सड़क मार्ग से भराड़ीसैंण पहुंचे। जगह-जगह पर मुख्यमंत्री का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। देहरादून से सरकार के गैरसैंण आने का एहसास नेशनल हाईवे पर वाहनों के काफिला से लग रहा था। पूरे नेशनल हाईवे पर हुटर बजाते हुई गाड़ियां गैरसैंण की ओर से जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *