भावनाओं को भड़का कर सत्ता हासिल करना भाजपा का उद्देश्य रहाः अविनाश मणि – Wadia News

भावनाओं को भड़का कर सत्ता हासिल करना भाजपा का उद्देश्य रहाः अविनाश मणि



देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखण्ड युवा कांग्रेस के गढ़वाल मंडल मिडिया प्रभारी अविनाश मणि ने कहा की भावनाओं को भड़का कर सत्ता हासिल करना भाजपा का उद्देश्य रहा है। उन्होंने कहा जो लोग आज देश की सत्ता मे बैठे हैं उन्हें आजादी के मूल्य का पता नहीं है क्योंकि आजादी की लड़ाई में उनका कोई योगदान नहीं रहा है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन कांग्रेस पार्टी की मजबूत कड़ी है, कांग्रेस पार्टी सदैव नौकरी पेशा कर्मचारियों की हितैषी रही है। चाहे वह सरकारी कर्मचारी हों या गैर सरकारी उनकी उन्नति के लिए सिर्फ कांग्रेस पार्टी सजग रही है। सेवा निवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी पार्टी से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। आज देश के सामने गम्भीर चुनौतियां हैं, हमें फिरकापरस्त ताकतों का मिलकर मुकाबला करना है।
आज जो लोग सत्ता में बैठे हैं वे समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। भावनाओं को भड़का कर सत्ता हासिल करना भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य रहा है। कांग्रेस पार्टी ने सदैव सर्व धर्म सम्भाव की बात की है। उन्होंने कहा कि जो लोग भगवान को ठग सकते हैं वे जनता का भला क्या करेंगे। पहले राम के नाम पर देषवासियों को ठगा गया तथा आज गंगा के नाम पर ठगने की कोषिष की जा रही है। घोटालों के नाम पर चिल्लाने वाले भारतीय जनता पार्टी ने सैनिकों के बातूत तक को नहीं बख्शा। मध्य प्रदेश का व्यापम घोटाला, छत्तीसगढ़ का चावल घोटाला सर्वविदित है। कर्नाटक में येदुरप्पा शासनकाल में खनन घोटाला तथा राजस्थान सरकार द्वारा किये जा रहे घोटाले सबके सामने हैं। उन्होंनें कहा कि हमें भारतीय जनता पार्टी के झूठ का जवाब जनता के बीच जाकर देना होगा।
उत्तराखण्ड के सामने अनेकानेक चुनौतियां है, विशेषकर महिलाओं एवं युवा पीढ़ी का भविष्य उत्तराखण्ड में सुरक्षित रहे उनके सिर का बोझ कम हो और चेहरों पर मुस्कान आये, इस हेतु अभी बहुत कुछ करना बाकी है। उन्होंने कहा कि प्रथम निर्वाचित सरकार ने मुख्यमंत्री पण्डित नारायण दत्त तिवारी जी के नेतृत्व में राज्य में विभागों का ढांचा तैयार कर विकास की बुनियाद डाली तथा 900 करोड़ की वार्षिक योजना का आकार बढ़ाकर 5000 करोड़ तक पहुंचाया। राज्य में औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित कर राज्य के बेरोजगार नवयुवकों के लिए रोजगार सृजन करने का काम किया। कांग्रेस शासन में टिहरी बांध, मनेरी भाली, धौली गंगा जल विद्युत परियोजनाओं का काम पूरा कर राज्य को विद्युत उत्पादन के क्षेत्र मंे आत्म निर्भर करने का काम किया। राज्य की शिक्षा व्यवस्था में अमूल चूल परिवर्तन कर एलटी के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने का काम किया। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा राज्य के पर्वतीय कृषि उत्पादों को बढ़ावा देते हुए किसानों को प्रति कुंतल अतिरिक्त बोनस की व्यवस्था कर पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि को पुर्नजीवित करने का काम किया। आज उत्तराखण्ड के सामने सबसे बड़ी चुनौती राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों से हो रहे पलायन की है जिसे रोकने के लिए ठोस प्रयास किये जाने चाहिए। उन्होंने भाजपा सरकार के विगत 5 वर्ष के कार्यकाल मे केदारनाथ धाम में सारे निर्माण कार्य अवरूद्ध हो गये हैं तथा एक इंच भी काम नहीं हुआ है। भाजपा सरकारों ने अपने कार्यकाल में जनता की उपेक्षा तथा झूठे वादे करने के अलावा कुछ नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *