कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने महिलाओं को सम्मानित किया
टिहरी, ब्यूरो। भाजपा महिला मोर्चा नरेंद्रनगर की ओर से ढालवाला में महिला दिवस के मौके पर प्रतिभावान महिलाओं को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में देर शाम तक शाश्वत जे पंडित के गीतों की प्रस्तुतियों पर महिलाएं जमकर झूमीं।
ढालवाला में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों से अपना परचम लहरा रही हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उत्तराखंड बॉडी बिल्डर चौंपियन प्रतिभा थपलियाल, एम्स की डा. जया चतुर्वेदी, ई-रिक्शा चालक मधु सती को सम्मानित किया। इसके बाद शाश्वत जे पंडित की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में समां बांधा। मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, ऋषिकेश मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती, महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव बीना जोशी, कुसुम भट्ट, मनीष डिमरी, पुष्पा ध्यानी, शशी कंडारी, इंद्रा आर्य, शोभिता भंडारी, शोभा बड़थ्वाल, सविता डोबरियाल, आरती चौहान, पूरणा सजवाण आदि लोग मौजूद रहे।