महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने, सक्षम व सशक्त बनाने के लिए एमवे ने लिया संकल्प – Wadia News

महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने, सक्षम व सशक्त बनाने के लिए एमवे ने लिया संकल्प

देहरादून, ब्यूरो। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक उपलब्धियों का एक विश्वव्यापी उत्सव होता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम ‘‘ब्रेक द बायस’’ के अनुरूप ही देश की अग्रणी एफएमसीजी डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों में से एक एमवे इंडिया ने सभी के लिए समान भविष्य के लिए अपनी प्रतिबद्धता जारी रखी है। उत्तराखण्ड सहित पूरे भारत में कंपनी द्वारा महिलाओं पर केंद्रित विभिन्न समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य महिला एमवे डायरेक्ट सेलिंग पार्टनर्स और संभावित महिला उद्यमियों को जरूरी कौशल प्रदान करने के माध्यम से उनकी उद्यमशीलता यात्रा में उनका सहयोग करके और संभावित विकास के अवसरों की पेशकश करके एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करना है।
एमवे इंडिया के सीईओ अंशु बुधराजा ने कहा, “व्यावसायिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए महिला कार्यबल के समान प्रतिनिधित्व के साथ विविधता हमारी प्रमुख उद्यम प्राथमिकताओं में से एक है। ‘महिलाओं के लिए काम का भविष्य’ विषय पर हाल ही में किए गए एक अध्ययन के अनुसार गिग इकॉनोमी में अधिक महिलाओं को शामिल करने और उनकी कार्यबल भागीदारी बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं, जिसका प्रमाण यह है कि एफएमसीजी क्षेत्र में महिलाओं के समग्र रोजगार में 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस मौके पर एमवे के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट, नॉर्थ एंड साउथ रीजन, गुरशरण चीमा ने कहा, ‘आज यह बहुत महत्वपूर्ण है कि महिलाएं देश के आर्थिक विकास की मूलभूत चालक हैं। इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने बहु-वर्षीय विजन के अनुरूप ही हमने अपनी रणनीतिक पहलों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के अपने प्रयासों को जारी रखा। एमवे इंडिया महिलाओं को फिटनेस, स्वस्थ जीवन, खाना पकाने और सुंदरता के लिए उनकी रुचियों के आधार पर समुदायों का समर्थन और निर्माण करते हुए उनके व्यवसाय के स्वामित्व एवं संचालन के एक अद्वितीय अवसर के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *