जी-20 सम्मेलन के चलते दिल्ली जाने वाली 12 ट्रेनें रद्द, यहां पढ़ें संचालन से संबंधी पूरी जानकारी – Wadia News

जी-20 सम्मेलन के चलते दिल्ली जाने वाली 12 ट्रेनें रद्द, यहां पढ़ें संचालन से संबंधी पूरी जानकारी

नौ और 10 सितंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले जी-20 सम्मेलन के चलते रेलवे ने हरिद्वार से दिल्ली के बीच संचालित होने वाली 12 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसकी वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे की ओर से ट्रेन रद्द होने की जानकारी मैसेज के माध्यम से यात्रियों को दी जा रही है।

दिल्ली में जी-20 सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में दिल्ली में 20 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसे देखते हुए दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे ने 14315 बरेली से नई दिल्ली, 14316 नई दिल्ली से बरेली, 14323 नई दिल्ली से रोहतक इंटरसिटी एक्सप्रेस आठ, नौ व दस सितंबर तक रद्द की है।
14305 दिल्ली से हरिद्वार व 14306 हरिद्वार से दिल्ली स्पेशल पैसेंजर ट्रेन का संचालन नौ व दस सितंबर और 4432 जाखल से दिल्ली स्पेशल व 4424 जींद से दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन 10 सितंबर को रद्द रहेगी।

इसके अलावा 14737 भिवानी से दिल्ली, 14738 दिल्ली से भिवानी, 4090 हिसार से नई दिल्ली, 4089 नई दिल्ली से हिसार, 14732 बठिंडा से पुरानी दिल्ली किसान एक्सप्रेस, 4453 नई दिल्ली से जींद, 4454 जींद से नई दिल्ली की स्पेशल मेमो ट्रेन नौ व 10 सितंबर तक रद्द रहेंगी।

आरक्षण करया है तो पैसा मिलेगा वापस

ऐसे में ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे द्वारा मैसेज के जरिए इसकी सूचना दी जा रही है। उधर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे मुरादाबाद सुधीर सिंह ने बताया कि ट्रेनों के रद्द होने की बाबत यात्रियों को मैसेज भेजकर जानकारी दी गई है। जिन यात्रियों ने आरक्षण कराया है। वह अपना पैसा वापस ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *