सितारगंज हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत; आरोपी चालक फरार – Uttarakhand Nidhi – Wadia News

सितारगंज हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत; आरोपी चालक फरार – Uttarakhand Nidhi




ऊधम सिंह नगर ब्यूरो – रुद्रपुर  शहर के सितारगंज हाईवे पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। भांजे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल मामा की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय रोहित चौहान अपने 46 वर्षीय मामा अक्षय लाल चौहान को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। अक्षय लाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले थे। उन्हें ट्रेन से अपने घर लौटना था। दोनों बाइक से सितारगंज हाईवे पर बगवाड़ा मंडी के सामने पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अक्षय लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक डंपर समेत फरार हो गया।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *