विकासनगर, ब्यूरो। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत के उप चुनावों में सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। एआरओ संदीप नेगी ने बताया कि जैंदोऊ में शमशेर सिंह चैहान और आनंद सिंह ने प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। माक्टी से एक ही प्रत्याशी ने प्रधान पद के नामांकन भरा था। जबकि रिखाड़ क्षेत्र पंचायत सीट के लिए रीता और अंपिका ने नामांकन दाखिल किया था। नाम वापसी के लिए निर्धारित तिथि 16 जून को रिखाड़ से प्रधान पद के प्रत्याशी आनंद सिंह और रिखाड़ से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी अंपिका ने अपने नाम वापस ले लिए। जिसके बाद जैंदोऊ से शमशेर सिंह चैहान और माक्टी में टीकम खन्ना निर्विरोध प्रधान चुने गए। इसके साथ ही रिखाड़ सीट से रीता क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गईं। सभी सीट विभिन्न कारणों से रिक्त हुईं थीं।