आपदा में मदद को उतरेगा उत्तराखंड के रवि टम्टा का ‘उड़न खटोला’, बढ़ाया मदद का हाथ – Wadia News

आपदा में मदद को उतरेगा उत्तराखंड के रवि टम्टा का ‘उड़न खटोला’, बढ़ाया मदद का हाथ

अल्मोड़ (ब्यूरो) जिले में भारी बारिश के कारण सामने आई प्राकृतिक आपदा और इससे प्रभावित लोगों की मुश्किलों के बीच तकनीक को मानवीय सेवा से जोड़ने की पहल सामने आई है।

हैपीडा स्काईनेक्स के संस्थापक रवि टम्टा ने आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए हरसंभव सहयोग करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि उनका उड़ने वाला वाहन केवल तकनीक और उड़ान का प्रदर्शन भर नहीं, बल्कि पहाड़ी क्षेत्रों में जरूरत के समय लोगों तक मदद पहुंचाने का माध्यम भी बन सकता है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *