उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर ब्यूरो –जिले में तीन सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई।…
Category: uttarakhand
रुद्रपुर में शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि, एसएसपी ने अर्पित किया पुष्पचक्र – Uttarakhand Nidhi
सितारगंज, ब्यूरो। विजिलेंस टीम ने सितारगंज तहसील के प्रभारी कानूनगो/लेखपाल को नौ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथों दबोच लिया। यह रकम दाखिल-खारिज के एवज में एक किसान से मांगी गयी थी। किसान इससे पहले भी आरोपी को छह हजार रुपये दे चुका था। विजिलेंस टीम आरोपी प्रभारी कानूनगो को ट्रैप कर हल्द्वानी ले गयी। विजिलेंस इस मामले में तहसील के अन्य कार्मिकों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है। मूलतः उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले के ग्राम ककरौआ और हाल बरेली रोड, हल्द्वानी निवासी लेखपाल अशरफ अली के पास बंदोबस्त विभाग के कानूनगो का अतिरिक्त प्रभार भी है। ग्राम बिजटी पटिया निवासी किसान सुखदेव सिंह ने एसपी विजिलेंस से कानूनगो की शिकायत की थी। आरोप था कि जमीन के दाखिल-खारिज के एवज में प्रभारी कानूनगो ने उनसे 15 हजार रुपये की मांग की है। बताया कि छह हजार रुपये की रकम वह पहले दे चुके हैं, इसके बावजूद दाखिल-खारिज नहीं किया गया, जबकि यह प्रक्रिया निरूशुल्क होती है। आरोप था कि प्रभारी कानूनगो ने बाकी नौ हजार मिलने के बाद ही दाखिल-खारिज को कहा है। एसपी विजिलेंस प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर इंस्पेक्टर चंचल शर्मा ने प्राथमिक जांच की तो शिकायत पुष्ट पायी गयी। इसके बाद ट्रैप टीम का गठन कर लिया गया। शनिवार को सुखदेव सिंह ने नौ हजार रुपये देने के लिये प्रभारी कानूनगो को अपने घर पर बुला लिया। प्रभारी कानूनगो अशरफ अली शनिवार को सुखदेव के घर पहुंचे, जहां विजिलेंस ने उन्हें नौ हजार रुपये के साथ रंगेहाथ दबोच लिया। टीम उन्हें गिरफ्तार कर यहीं से हल्द्वानी ले गयी। एसपी विजिलेंस मीणा ने टीम को दस हजार रुपये इनाम की घोषणा की। टीम में इंस्पेक्टर चंचल शर्मा, इंस्पेक्टर हेम पाण्डे, एसआई बलवीर सिंह, एसआई कैलाश जोशी शामिल रहे। मामले में तहसील के अन्य कर्मियों- अधिकारियों की संलिप्तता की जांच के लिये इंस्पेक्टर हेमा पंत को जांच सौंपी गयी है। प्रभारी कानूनगो की गिरफ्तारी के बारे में दोपहर बाद तक भी एसडीएम और तहसील के कर्मचारियों को जानकारी नहीं थी। दरअसल, विजिलेंस टीम प्रभारी कानूनगो को किसान के घर से गिरफ्तार कर सीधे हल्द्वानी ले गयी। ग्रामीणों के जरिये दोपहर तक यह जानकारी अधिकारियों को मिली। हालांकि, विजिलेंस की ओर से शाम तक भी तहसील अधिकारियों को आधिकारिक सूचना नहीं मिली थी। एसडीएम तुषार सैनी ने बताया कि प्रभारी कानूनगो की गिरफ्तारी की आधिकारिक सूचना के बाद मामले में विभागीय कार्रवाई की जायेगी। देहरादून। अंतराष्ट्रीय…
धान खरीद शुरू नहीं होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, मंडी बंद कर सड़क जाम करने की चेतावनी
उत्तराखण्ड ऊधम सिंह नगर ब्यूरो – काशीपुर में धान खरीद शुरू नहीं होने से नाराज किसानों…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 2 नवंबर को करेगी बाबा केदार के दर्शनों, प्रशासन ने तेज की तयारिया
उत्तराखंड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बाबा केदार के दर्शन करने पहुंच रहीं हैं. केदारनाथ धाम के कपाट…
पौड़ी भदालीखाल के पास बड़ा हादसा, दुर्घटनाग्रस्त हुई GMOU की बस, मची चीख पुकार
पौड़ी जिले में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. दुगड्डा से आगे गुमखाल…
डीएम डॉ.आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा, स्वच्छता का दिया संदेश
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत जनपद देहरादून में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आमजन को…
पद्मश्री योगी ऐरन के ‘जंगल-मंगल’ में तोड़फोड़, 50 लोगों की भीड़ पर आरोप, एक्शन में पुलिस
देहरादून ब्यूरो अलग राज्य के लिए हुए आंदोलन में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों को…
मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन, देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित…
चुनाव से पहले उत्तराखंड में दलबदल तेज, रामशरण नौटियाल के बाद कांग्रेस की यशपाल बेनाम पर टिकीं नजरें
देहरादून: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच दलबदल की राजनीति शुरू हो गई…
सीएम के सामने न काम आये सेंसर, फेल हुआ रिमोट, देहरादून में बमुश्किल जला रावण
देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक…