सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा की उत्तराखंड में युवाओं को सिर्फ रोजगार ही नहीं देगा, बल्कि उन्हें दूसरों को भी रोजगार देने वाला बनाएगा। परेड ग्राउंड में युवा महोत्सव को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा की अब युवाओं को आउटसोर्स नौकरियों में भी पारदर्शी व्यवस्था देखनी को मिलेगी। इसके लिए पोर्टल तैयार हो गया है।
बड़ी संख्या में युवाओं ने इसमें पंजीकरण कराना भी शुरू कर दिया है। युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार सुनिश्चित कराने को आईआईटी रुड़की, माइक्रोसॉफ्ट के साथ एमओयू किया गया है। 35 बच्चों को जापान में नौकरी का ऑफर मिला है। विदेश में नौकरियों के लिहाज से युवाओं को तैयार किया जाएगा। सीएम धामी ने कहा की आउटसोर्स नौकरियों की सीधी जानकारी युवाओं तक पहुंच सकेगी।
कहा की सरकार ने नकल माफिया का समूल नाश किया है। नकल अध्यादेश के बाद युवाओं को पारदर्शी तरीके से नौकरियां मिल रही हैं। इस अवसर पर कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा की अब सरकारी नौकरियां बेहद सीमित संख्या में हैं। ऐसे में युवाओं को बाजार, उधोग की जरूरत के हिसाब से तैयार कराया जा रहा है।